खेल
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
jantaserishta.com
20 Sept 2025 9:23 AM IST

x
नई दिल्ली: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ एक विकेट हासिल किया, जिसके साथ वह टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। एशिया कप 2025 में भारत जीत की हैट्रिक के साथ सुपर 4 के मुकाबले खेलेगा। टीम इंडिया ने शुक्रवार को आबू धाबी में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में ओमान के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की।
अर्शदीप सिंह साल 2022 से अब तक कुल 64 टी20 मुकाबलों में 18.49 की औसत के साथ 100 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 222.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 1,849 रन दिए। वहीं, इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। चहल ने अपने टी20 करियर में 80 मुकाबले खेले हैं, जबकि पांड्या अब तक 117 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह (92 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (90 विकेट) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
वैश्विक स्तर पर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 103 टी20 मुकाबलों में 173 शिकार किए हैं। शेख जायद स्टेडियम में भारत-ओमान के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए।
भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 167 रन बना सकी। ओमान के लिए आमिर कलीम ने 46 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जबकि हम्माद मिर्जा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
Tagsअर्शदीप सिंह ने रचा इतिहासअर्शदीप सिंहटी20 क्रिकेटArshdeep Singh created historyArshdeep SinghT20 cricket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





