खेल

2 साल से मुंबई इंडियंस की टीम में बेंच पर बैठे अर्जुन तेंदुलकर, अब गुस्साए फैंस बोले ये

Subhi
18 May 2022 2:53 AM GMT
2 साल से मुंबई इंडियंस की टीम में बेंच पर बैठे अर्जुन तेंदुलकर, अब गुस्साए फैंस बोले ये
x
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. IPL के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक 13 मैचों में से 10 मैच हार चुकी है. मुंबई इंडियंस को सिर्फ 3 जीत ही नसीब हुई है. मुंबई इंडियंस को अब IPL 2022 में अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है.

2 साल से मुंबई इंडियंस की टीम में बेंच पर बैठे अर्जुन तेंदुलकर

भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वह अभी तक मौके पाने के लिए तरस रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर को इस साल भी मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

अब गुस्साए फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2022 सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जब अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिला तो फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला है.

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा IPL सीजन में 13 मैचों में से 10 मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. क्रिकेट फैंस अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बचे हुए एक IPL मैच में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से उम्मीद कर रहे हैं कि अर्जुन तेंदुलकर को IPL डेब्यू का मौका मिले.

Next Story