
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुम्बई इंडियंस की तरफ से आखिरी ओवर डालकर अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट समुदाय को प्रभावित किया है।
मुम्बई को आखिरी ओवर में 20 रन बचाने थे और कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद अर्जुन को थमा दी और इस युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सटीक गेंदबाजी की, यॉर्कर डालीं और भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। अर्जुन ने केवल पांच रन दिए और हैदराबाद की टीम 178 रन पर सिमट गयी। मुम्बई ने 14 रन से यह मुकाबला जीता।
23 वर्षीय अर्जुन की आखिरी ओवर की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ट्वीट्स पर उन्हें चौतरफा सराहना मिली है। वीरेंदर सहवाग,इयान बिशप और मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने युवा गेंदबाज के लिए प्रशंसा के शब्द कहे हैं।
सहवाग ने ट्वीट किया, "अर्जुन को अच्छा करते देखना सुखद लगा। सचिन पाजी उन पर गर्व करेंगे। अर्जुन की कड़ी मेहनत रंग लायी है। यह तो आने वाली बड़ी चीजों की शुरूआत है। बहुत बढ़िया अर्जुन।"
कैफ ने कहा, "अर्जुन का आज कद बढ़ गया है। कसा हुआ आखिरी ओवर डालकर कप्तान के भरोसे को सही साबित किया। अपना संयम रखा और पहला आईपीएल विकेट लिया। बधाई पाजी , अर्जुन के लम्बे सफल करियर के लिए शुभकामनाएं।"
बिशप ने लिखा , "अर्जुन ने बेहतरीन आखिरी ओवर डाला। उनका केवल दूसरा मैच लेकिन बेहतरीन फिनिश। बहुत बढ़िया।"
इरफान पठान ने ट्वीट किया, "युवा तेंदुलकर को ठन्डे दिमाग से गेंदबाजी करते देखना सुखद लगा।"
अर्जुन ने रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने दो ओवरों में 0/17 रन दिए थे।
Tagsसचिन तेंदुलकर बेटासचिन तेंदुलकरआईपीएलमुंबई इंडियंसअर्जुन तेंदुलकरSachin Tendulkar SonSachin TendulkarIPLMumbai IndiansArjun Tendulkar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





