खेल
इंग्लैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज के अलावा स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं : दिनेश कार्तिक
jantaserishta.com
3 Aug 2025 5:04 PM IST

x
लंदन: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम होगी। तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनरों के ऊपर भी दरोमदार रहेगा।
स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कार्तिक ने कहा, "चौथे दिन तेज गेंदबाज आकाश दीप और सिराज की अहम भूमिका होगी। आकाशदीप अपनी सीम बॉलिंग से विकेट ले सकते हैं। उनको अपनी लेंथ पर ध्यान देना होगा।"
इंग्लैंड को टेस्ट मैचों में बड़े लक्ष्य का पीछा करना पसंद है। टीम ने 2022 में एजबेस्टन में भारत के खिलाफ 378 रनों का पीछा किया था और पिछले महीने हेडिंग्ले में इस सीरीज के पहले टेस्ट में 371 रनों का पीछा किया था।
वहीं, भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा, "इस सतह पर बहुत घास है, इसलिए चीजे तेजी से होंगी। अगर इंग्लैंड यहां भी करीब पहुंच जाता है, तो मुझे लगता है कि यह हेडिंग्ले से भी बेहतर प्रदर्शन होगा।"
बता दें, अगर इंग्लैंड 374 रनों का पीछा करने में कामयाब हो जाता है, तो यह टेस्ट मैचों में उनका दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य का पीछा होगा और ओवल में अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल 50/1 के स्कोर से शुरू किया। पहले सेशन की शुरुआत में अपने दो अहम विकेट गंवा दिए हैं। बेन डकेट ने इंग्लैंड के लिए एक फिर शानदार पारी खेलते हुए हाफ सेंचुरी लगाई। आक्रामक दिख रहे डकेट को पवेलियन का रास्ता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिखाया। बेन डकेट 54 रनों की पारी खेलकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हुए।
इसके बाद मोहम्मद सिराज ने पारी का दूसरा विकेट लेते हुए ओली पोप को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पोप ने 34 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 114 रन देकर तीन विकेट खो दिए थे। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 260 रनों की दरकार है। भारत अगर इंग्लैंड को आउट करने में सफल रहा तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





