खेल

विराट कोहली के साथ पाउट पोज देते नजर आई अनुष्का शर्मा, क्यूट फोटो वायरल

Nil dhankar
21 Nov 2021 12:56 PM IST
विराट कोहली के साथ पाउट पोज देते नजर आई अनुष्का शर्मा, क्यूट फोटो वायरल
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली शानदार कपल गोल सेट करते हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर करने में भी नहीं हिचकते. अनुष्का हमेशा विराट के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं. विराट भी पत्नी को लेकर अपनी फीलिंग्स बयां करते रहते हैं, विराट ने एक बार फिर अनुष्का के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और उनके साथ क्यूट फोटो शेयर की है.

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ जो फोटो शेयर की उसमें दोनों व्हाइट टी-शर्ट के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं. विराट ने चश्मा पहना हुआ है और अनुष्का पाउट पोज देते दिख रही हैं. इस फोटो में अनुष्का बिना मेकअप के बेहद सिंपल दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा, 'माय रॉक." जाहिर है इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये बता दिया है कि अनुष्का उनकी जिन्दगी में कितनी अहमियत रखती हैं. विराट की ये फोटो फैंस का खूब पसंद आ रही हैं और वो इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं.

विराट और अनुष्का के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिलती है. हर अच्छे बुरे वक्त में अनुष्का उनके साथ चट्टान की तरह खड़े दिखाई देती हैं. कई बार क्रिकेट मैच हारने के बाद विराट की वजह से अनुष्का को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है. विराट की इस फोटो कुछ देर में ही वायरल हो गई. फैंस इस प्यारे से कपल को पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.


Next Story