खेल

Anushka Sharma Second Pregnancy: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली

Mohammed Raziq
30 Sept 2023 4:46 PM IST
Anushka Sharma Second Pregnancy: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली
x
बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों विश्व कप 2023 की तैयारी में जुटे हुए हैं,लेकिन उनसे जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। जी हां विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार गर्भवती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
खबर है कि अनुष्का प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि अब तक विराट और अनुष्का की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि पहली प्रेग्नेंसी की तरह इस बार भी दोनों लास्ट फेज में ही ये गुडन्यूज अपने सभी चाहने वालों को देंगे। अनुष्का शर्मा की सेकंड प्रेंग्नेंसी की खबरें इस वजह से भी उड़ने लगी हैं क्योंकि कुछ वक्त पहले ही उन्हें विराट कोहली के साथ मुंबई में एक मैटरनिटी क्लीनिक में भी देखा गया था।
बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पैपराजी से निवेदन किया था कि उनकी फोटोज या वीडियो पोस्ट न करें। वैसे फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बेटी के माता-पिता हैं।उनकी बेटी का नाम वामिका है।
अनुष्का और विराट ने 2017 में शादी करने के बाद 2021 में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा। विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का चेहरा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं दिखाया है।बता दें कि भारत की मेजबनी में वनडे विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है, विराट कोहली का जलवा भी इस टूर्नामेंट में देखने को मिलेगा।
Next Story