खेल
Olympics 2024: भारत की झोली में एक और मेडल, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक
jantaserishta.com
1 Aug 2024 1:57 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत के स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है. स्वप्निल ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है. भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में ये तीसरा मेडल रहा. इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे. स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए.
नीलिंग (पहली सीरीज)- 9.6, 10.4, 10.3, 10.5, 10.0, कुल: 50.8 अंक
नीलिंग (दूसरी सीरीज)- 10.1, 9.9, 10.3, 10.5, 10.1, कुल: 51.9 अंक
नीलिंग (तीसरी सीरीज)- 9.7, 10.3, 10.8, 10.4, 10.0, कुल: 51.6 अंक
प्रोन (पहली सीरीज)- 10.5, 10.6, 10.5, 10.6, 10.5, कुल: 52.7 अंक
प्रोन (दूसरी सीरीज)- 10.8, 10.2, 10.5, 10.4, 10.3, कुल: 52.2 अंक
प्रोन (तीसरी सीरीज)- 10.5, 10.4, 10.4, 10.2, 10.4, कुल: 51.9 अंक
स्टैंडिंग (पहली सीरीज)- 9.5, 10.7, 10.3, 10.6, 10.0, कुल: 51.1
स्टैंडिंग (दूसरी सीरीज)- 10.6, 10.3, 9.1, 10.1, 10.3, कुल: 50.4 अंक
बॉकी के चार शॉट्स: 10.5, 9.4, 9.9, 10.०
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल मनु भाकर ने जीता. उन्होंने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीतकर मेडल टैली में भारत का खाता खोला था. इसके बाद मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता. अब पेरिस ओलंपिक के मेडलिस्ट में स्वप्निल कुसाले का नाम भी जुड़ गया है.
भारत के लिए ओलंपिक में पहला मेडल 2004 में राज्यवर्धन राठौड़ ने दिलाया था. उन्होंने एथेंस ओलंपिक में यह मेडल जीता था. इसके बाद बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने सोने पर निशाना साधा. साल 2012 में बीजिंग ओलंपिक में भारत के दो शूटर मेडल लेकर आए. विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके बाद शूटर्स को ओलंपिक मेडल जीतने के लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ा.
Tagsस्वप्निल कुसालेशूटिंगभारतब्रॉन्जपेरिस ओलंपिक 2024Swapnil KusaleShootingIndiaBronzeParis Olympics 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





