खेल

कगिसो रबाडा के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड, इस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे

jantaserishta.com
16 Nov 2026 8:26 AM IST
कगिसो रबाडा के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड, इस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे
x
जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच द वांडरर्स स्टेडियम में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।
रबाडा ने अपने इस स्पेल के दौरान खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। रबाडा ने इस मामले में पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ा है। रबाडा तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब कुल 606 विकेट चटका चुके हैं।
वहीं, डोनाल्ड ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 602 विकेट चटकाए थे। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शॉन पोलॉक के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में कुल 823 विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 697 विकेट के साथ डेल स्टेन मौजूद हैं। वहीं, मखाया नतिनी 661 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 18वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने मखाया नतिनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि, साउथ अफ्रीका की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 26 बार यह कारनामा किया है।
हालांकि, रबाडा के बेहतरीन स्पेल के बावजूद, बांग्लादेश पहले दिन का खेल खत्म होने तक काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने 6 विकेट खोकर 327 रन बना लिए हैं। यह बांग्लादेश का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। तौहीद हरिदॉय और लिटन दास ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों की साझेदारी निभाई। हरिदॉय ने 137 रनों की लाजवाब पारी खेली, जबकि लिटन 92 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story