
x
Ahmedabad. अहमदाबाद। एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 नेशनल टूर्नामेंट का अहमदाबाद लेग रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क, पालड़ी में संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट अंडर-16 लड़कों और लड़कियों की स्कूल टीमों के लिए आयोजित किया जा रहा है। हर जोन से लड़कों और लड़कियों की टॉप दो टीमें और दोनों कैटेगरी की एक-एक ऑल-स्टार टीम दिसंबर 2026 में होने वाले एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 नेशनल फाइनल्स टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी। सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की अंडर-16 गर्ल्स टीम ए की हियांशी डूंगरपुरिया और आनंद निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद की अंडर-16 बॉएज़ टीम ए के आरव ठक्कर को अहमदाबाद लेग में शानदार प्रदर्शन के लिए स्केचर्स एमवीपी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रोग्राम की मुख्य थीम ‘व्हेयर स्टार्स आर बॉर्न’ के तहत 2026 के एडिशन में अंडर-16 कैटेगरी शुरू की गई है। इस बदलाव के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपने खेल को और बेहतर बनाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने एसीजी और बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के साथ मिलकर किया है। स्केचर्स इसका ऑफिशियल किट पार्टनर है।
एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 टूर्नामेंट, अहमदाबाद के विजेता:
अंडर-16 बॉएज़
कैटेगरी
विजेता खिलाड़ी
विजेता टीम
विजेता
अक्षत सुराना, आरव ठक्कर, कृषिव पटेल, कियान गांधी
आनंद निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद अंडर-16 बॉएज़- टीम ए
फर्स्ट रनर-अप
सचित गोयल, विहान राजपुरोहित, अयान्श दास, नीर चौहान
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोपल अहमदाबाद - अहमदाबाद अंडर-16 बॉएज़- टीम ए
सेकंड रनर-अप
शिवेन तिलोकानी, उज्ज्वल सिंह, मान तिलोकानी, दिव्या पटेल
गुजरात पब्लिक स्कूल - अहमदाबाद अंडर-16 बॉएज़- टीम ए
ऑल-स्टार टीम अहमदाबाद
श्रेष्ठ शर्मा - ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद
विनायक पाठक - ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद
शिवेन तिलोकरानी - गुजरात पब्लिक स्कूल, अहमदाबाद
मीत चौधरी - उर्मी स्कूल एंड होस्टल, वड़ोदरा
अंडर-16 गर्ल्स
कैटेगरी
विजेता खिलाड़ी
विजेता टीम
विजेता
ध्रुवेका दमानी, हियांशी डूंगरपुरिया, कृष्णा चौधरी, दिशिता भंसाली
सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर- अहमदाबाद अंडर-16 गर्ल्स- टीम ए
फर्स्ट रनर-अप
हियाशा डूंगरपुरिया, विनी जैन, अहाना माहेश्वरी, कृति पालीवाल
सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर - अहमदाबाद अंडर-16 गर्ल्स- टीम बी
सेकंड रनर-अप
आर्णा चौधरी, कर्णिका शारदा, निकिता साजू, कांक्षा शारदा
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लोयोला हॉल - अहमदाबाद अंडर-16 गर्ल्स- टीम ए
ऑल-स्टार टीम अहमदाबाद
काइरा हुंडिया - आनंद निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद
आर्णा चौधरी - सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लोयोला हॉल, अहमदाबाद
कांक्षा शारदा - सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लोयोला हॉल, अहमदाबाद
काश्वी रावल - आनंद निकेतन स्कूल, शिलाज कैंपस, अहमदाबाद
2026 के एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 नेशनल टूर्नामेंट में बॉएज़ और गर्ल्स कैटेगरी में देशभर के स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट भारत के 10 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, इंदौर, कोच्चि, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, प्रयागराज और लुधियाना शामिल हैं। हर जोन के योग्य स्कूलों के लड़कों और लड़कियों की टीमें अपने शहर के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक (link.) पर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम भारत के युवाओं को बास्केटबॉल के बेसिक स्किल्स और खेल से जुड़े जरूरी मूल्यों से परिचित कराने पर फोकस करता है।
पिछले साल के प्रोग्राम में 10 शहरों में 900 स्कूलों के 2,000 लड़कों और लड़कियों की टीमों से जुड़े 8,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान, 2,700 से ज्यादा मैच खेले गए। एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम भारत में एनबीए के व्यापक यूथ डेवलपमेंट फ्रेमवर्क का हिस्सा है। इसमें एनबीए बास्केटबॉल स्कूल भी शामिल है, जो 13 शहरों में 6 से 18 साल के लड़कों और लड़कियों के लिए फीस आधारित ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाता है। इसका संचालन भी इंडिया ऑन ट्रैक करता है। खिलाड़ी, कोच और परिवार 2026 के एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम की जानकारी एनबीए के लोकल सोशल मीडिया चैनल्स से प्राप्त कर सकते हैं। इनमें फेसबुक (Facebook. com/NBAIndia), इंस्टाग्राम (@NBAIndia), यूट्यूब (YouTube. com/@NBAIndiaOfficial) और एक्स (@NBAIndia) शामिल हैं। भारत में फैन्स लेटेस्ट न्यूज, अपडेट्स, स्कोर्स, स्टैट्स, शेड्यूल्स, वीडियो और दूसरी जानकारी के लिए एनबीए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Next Story





