खेल

अमित पंघाल ने दिलाया गोल्ड, बरसे मेडल

jantaserishta.com
7 Aug 2022 3:47 PM IST
अमित पंघाल ने दिलाया गोल्ड, बरसे मेडल
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बॉक्सिंग में भारत को एक और गोल्ड मेडल हासिल हुआ है. अमित पंघल ने 48-51 किलो भारवर्ग के फ्लाइवेट मैच के फाइनल में जीत हासिल की है. अमित ने इंग्लैंड के के. मैकडोनाल्ड को 5-0 से मात दी. भारत के कुल गोल्ड मेडल्स की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है.

अमित पंघल के सोना जीतने के साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 15 हो गई है, जबकि अभी तक 11 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज़ मेडल भारत जीत चुका है. भारत के नाम कुल 43 मेडल हो चुके हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. रविवार यानी 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स का दसवां दिन है और भारत की नज़र अब अपने मेडल्स की संख्या बढ़ाने पर है. अभी तक भारत 43 मेडल जीत चुका है और रविवार की शुरुआत महिला हॉकी में ब्रॉन्ज़ मेडल मिलने के साथ हुई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story