खेल

अमेलिया केर का विस्फोटक शतक, एक ही मैच में अपने नाम किए टी20 के तीन बड़े रिकॉर्ड

jantaserishta.com
25 March 2026 11:42 AM IST
अमेलिया केर का विस्फोटक शतक, एक ही मैच में अपने नाम किए टी20 के तीन बड़े रिकॉर्ड
x
क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान अमेलिया केर ने टी20 फॉर्मेट में अपने देश की तरफ से एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली है। अमेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में बुधवार को खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में शतक लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
अमेलिया केर ने 55 गेंदों पर 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। इस दौरान 52 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया यह सबसे तेज शतक है। अमेलिया का अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह दूसरा शतक है। 2 अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगाने वाली अमेलिया न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की पहली बल्लेबाज बन गई हैं।
अमेलिया अंतरराष्ट्रीय टी20 में (महिला या पुरुष) लगातार 11 पारियों में 30 या उससे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में अमेलिया के अलावा, सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन ने भी शतक लगाया है। दोनों के नाम 1-1 शतक है।
अमेलिया केर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को संपन्न 5 टी20 मैचों की सीरीज में 276 रन बनाने के अलावा, उन्होंने 5 विकेट लिए और पांचवें टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच रहने के साथ सीरीज की श्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं।
अमेलिया के करियर पर नजर डालें तो 96 टी20 मैचों की 77 पारियों में 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से उनके नाम 1,912 रन दर्ज हैं। इसके अलावा, 104 विकेट भी उन्होंने लिए हैं। इसके अलावा 87 वनडे मैचों की 74 पारियों में 4 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2,444 रन उन्होंने बनाए हैं। वनडे में उनके नाम दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 232 है। वनडे फॉर्मेट में अमेलिया ने 122 विकेट भी लिए हैं।
अमेलिया महज 25 साल की हैं। उनके प्रदर्शन में अगर निरंतरता रही, तो वह अपने करियर का समापन महिला क्रिकेट की महानतम ऑलराउंडर के रूप में करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story