खेल

क्रिकेट के दौरान अजब नज़ारा: छींक मारते वक्त लड़खड़ाया ये खिलाड़ी, डर गए साथी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
19 Dec 2021 12:06 PM IST
क्रिकेट के दौरान अजब नज़ारा: छींक मारते वक्त लड़खड़ाया ये खिलाड़ी, डर गए साथी, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में कंगारू टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर बढ़त 350 के पार चली गई है, ऐसे में यहां भी मेजबान टीम जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. मैदान से बाहर एक गजब का नज़ारा देखने को मिला, जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर दूसरी पारी में तीसरे दिन ही आउट हो गए थे, ऐसे में जब वो ड्रेसिंग रूम में उन्हें छींक आई. छींक इतनी जोरदार थी कि डेविड वॉर्नर की कुर्सी लड़खड़ा गई. जब डेविड वॉर्नर कुछ पीछे की ओर गिरे, तो साथ में बैठे स्टीव स्मिथ और जस्टिन लेंगर भी हैरान हो गए.
डेविड वॉर्नर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. लोगों ने वीडियो पर लिखा कि ये सबसे कैरेक्टर टीम है.
बता दें कि डेविड वॉर्नर ने अभी तक एशेज़ में शानदार प्रदर्शन किया है. डेविड वॉर्नर अभी तक एशेज़ में दो बार नर्वस नाइंटीज़ में आउट हो चुके हैं. पहले मैच में डेविड वॉर्नर ने 94 रन बनाए थे, जबकि इस मैच की पहली पारी में 93 रन पर आउट हुए थे.
डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 473 रनों पर अपनी पारी डिक्लेयर की थी. जिसके बाद इंग्लैंड की टीम सिर्फ 236 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story