खेल

IPL suspended: आईपीएल के सभी मैच सस्पेंड, कई खिलाड़ी, स्टॉफ और ग्राउंड कर्मचारी हो चुके है कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
4 May 2021 1:17 PM IST
IPL suspended: आईपीएल के सभी मैच सस्पेंड, कई खिलाड़ी, स्टॉफ और ग्राउंड कर्मचारी हो चुके है कोरोना पॉजिटिव
x

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ANI को बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है.

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है.पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके बाद BCCI ने ये फैसला लिया है. टीम के खिलाड़ियों ओर सदस्यों के लगातार पॉजिटिव होने के बाद यह फैसला लिया गया.
कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत 'बायो-बबल' का हवाला दिया था, जिसके बाद 29 मैच ही सफलतापूर्वक कराए जा सके. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए. लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वां मैच नहीं खेला जा सका था.
दरअसल, आज होने वाले मुंबई-सनराइजर्स मैच को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई थी, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ मैच खेला था और मैच के दौरान बालाजी उसके कई खिलाड़ियों के संपर्क में आए थे. और अब सनराइजर्स के ऋद्धिमान साह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई है. KKR के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पहले गी पॉजिटिव पाए गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story