खेल

ऑल इंग्लैंड ओपन 2026: विक्टर लाई को हराकर लक्ष्य सेन ने कटाया फाइनल का टिकट

jantaserishta.com
8 March 2026 8:41 AM IST
ऑल इंग्लैंड ओपन 2026: विक्टर लाई को हराकर लक्ष्य सेन ने कटाया फाइनल का टिकट
x
बर्मिंघम: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। लक्ष्य दो बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के विक्टर लाई को हराते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया।
24 साल के लक्ष्य ने दाहिने पैर के अंगूठे में छालों के बावजूद एक घंटे 37 मिनट तक चले मुकाबले में विक्टर लाई को 21-16, 18-21, 21-15 से मात दी। सेन के मेंटोर प्रकाश पादुकोण 1980 और 1981 में ऑल इंग्लैंड फाइनल में पहुंचे थे, और उन्होंने पहली बार में ही खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी। शनिवार को सेन और लाई के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों के स्टैमिना का टेस्ट हुआ, क्योंकि उन्होंने कई रैलियां कीं जो 50 स्ट्रोक से ज्यादा चलीं।
सेन की अतिरिक्त गेयर ढूंढने की काबिलियत ने ही भारतीय खिलाड़ी को पहला गेम जीतने में मदद की। लक्ष्य ने पहले गेम को 17-16 से अपने नाम किया। हालांकि, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने वाले पहले कैनेडियन खिलाड़ी लाई ने दूसरे गेम में वापसी की और मिड-गेम के ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। छालों से जूझ रहे सेन ने जबरदस्त वापसी की और स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया। हालांकि, लाई ने एक बार फिर बढ़त बनाई और डिसाइडर में गेम को अपने नाम कर लिया। 24 वर्षीय लक्ष्य ने अपनी सूझबूझ के दम पर अगले गेम में 15-9 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अंत तक लड़ने के लिए मशहूर लाई ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और स्कोर को 17-15 तक पहुंचा दिया।
लक्ष्य ने अंत में लगातार चार प्वाइंट अर्जित करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल मुकाबले में उनका सामना इंडिया ओपन चैंपियन चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा, जिन्होंने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न को एक घंटे 18 मिनट में 21-14, 18-21, 21-16 से हराया। भारत की ओर से प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद ही अब तक ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के खिताब को जीत सके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story