खेल

अलाना किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

jantaserishta.com
3 April 2026 8:09 AM IST
अलाना किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
x
बस्सेटेरे: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की समाप्ति जीत के साथ की है। बस्सेटेरे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत में लेग स्पिनर अलाना किंग की करिश्माई गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। पूरी टीम 35.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज को शुरुआत अच्छी मिली थी। कप्तान हेले मैथ्यूज और डिएंड्रा डॉटिन ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े थे। डॉटिन 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे।
कप्तान हेले मैथ्यूज के 48 गेंदों पर 34 रन, चेनली हेनरी ने 54 गेंदों पर नाबाद 42 रन और आर ग्रिमोंड के 20 रन की वजह से वेस्टइंडीज 136 के स्कोर तक पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अलाना ने 10 ओवर में मात्र 19 रन देकर 5 विकेट लिए। एश्ले गार्डनर ने 2, लुसी हैमिल्टन, निकोला कैरी और ताहिलिया मैक्ग्राथ ने 1-1 विकेट लिए।
137 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल और फोएबे लिचफील्ड ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। वॉल 22 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद विकेट नहीं गिरा। लिचफील्ड और एलीसे पेरी ने 87 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।
लिचफील्ड 56 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहीं। पेरी 40 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहीं। एकमात्र विकेट अश्मिनी मुनिसार को मिला। अलाना किंग प्लेयर ऑफ द मैच रहीं, जबकि सीरीज में 191 रन बनाने वाली फोएबे लिचफील्ड को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story