खेल

अक्षर की जुझारू फिफ्टी, India B ने 80 पर 5 विकेट गंवाए

Rajesh
5 Sep 2024 8:09 AM GMT
अक्षर की जुझारू फिफ्टी, India B ने 80 पर 5 विकेट गंवाए
x

Spotrs.खेल: दलीप ट्रॉफी 2024 के फर्स्ट राउंड के मुकाबले गुरुवार (5 सितंबर) से इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु और इंडिया सी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर में खेले जा रहे हैं। पहले दिन के पहले सत्र की बता करें तो यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन और देवदत्त पडिक्कल फेल रहे। इंडिया बी ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। खान बंधु सरफराज खान 9 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए के लिए आवेश खान और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला। इंडिया डी ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर क्रीज पर। अथर्व तायडे 4, यश दुबे 10, श्रेयस अय्यर 9, देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले, रिकी भुई 4, श्रीकर भरत 13 और शारांश जैन ने 13 रन बनाए। इंडिया सी के लिए विजयकुमार विशक और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट लिए। हिमांशु चौहान और मानव सुथार ने 1-1 विकेट लिए। इंडिया ए ने इंडिया बी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया सी ने इंडिया डी के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इंडिया ए प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अवेश खान, खलील अहमद।
इंडिया बी प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, यश दयाल
इंडिया सी प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान।
इंडिया डी प्लेइंग 11: देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आदित्य ठाकरे।
India C vs India D Live Cricket Score: अक्षर पटेल का जुझारू अर्धशतक
अक्षर पटेल ने जुझारू पारी खेली है। उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 78 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी ने 8 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।
LIVE Cricket Score: इंडिया बी ने 5 विकेट गंवा दिए
इंडिया बी ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आकाश दीप ने नितिश रेड्डी को बोल्ड किया। मुशीर खान 14 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया बी ने 5 विकेट पर 80 रन बनाए हैं। नए बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर हैं।
India A vs India B Live Score: सरफराज खान को आवेश खान ने पवेलियन भेजा
सरफराज खान को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। इंडिया बी ने 3 विकेट पर 71 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 4 और मुशीर खान 8 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत ने रेड बॉल क्रिकेट में वापसी चौके से की।
लाइव क्रिकेट स्कोर: इंडिया डी 100 रन के अंदर आउट हो सकती है
इंडिया डी 100 रन के अंदर आउट हो सकती है। हार्षित राणा बगैर खाता खोले आउट। अर्शदीप सिंह नए बल्लेबाज हैं। अक्षर पटेल 21 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी ने8 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं।
India A vs India B Live Score: इंडिया बी ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 65 रन बनाए
इंडिया बी ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 9 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए।
LIVE Cricket Score: इंडिया डी ने 76 रन पर 7 विकेट गंवाए
इंडिया डी ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। शारांश जैन 13 रन बनाकर रन आउट हुए। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर क्रीज पर। हिमांशु चौहान और ऋतिक शौकिन गेंदबाजी कर रहे हैं। लंच ब्रेक हो गया है।
लाइव क्रिकेट स्कोर: खान बंधु क्रीज पर
इंडिया बी ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। खान बंधु क्रीज पर हैं। सरफराज खान 7 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए के लिए शिवम दुबे और खलील अहमद गेंदबाजी कर रहे हैं।
Duleep Trophy 2024 LIVE Cricket Score: अक्षर पटेल पर निगाहें
इंडिया डी ने 6 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 15 और शारांश जैन 5 रन बनाकर क्रीज पर। मानव सुथार और विजयकुमार विशक गेंदबाजी कर रहे हैं। सुथार ने 1 और विजयकुमार 2 विकेट लिए हैं।
India C vs India D Live Cricket Score: श्रीकर भरत आउट
इंडिया डी ने छठा विकेट गंवा दिया है। मानव सुथार ने श्रीकर भरत को पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। अक्षर पटेल 7 और शारांश जैन बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंडिया डी का स्कोर 6 विकेट पर 48 रन।
India A vs India B Live Score: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद ने पवेलियन भेज
यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 6 चौके की मदद से 30 रन बनाए। इंडिया बी का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन। मुशीर खान 4 और सरफराज खान बगैर खाता खोले क्रीज पर।
Live Cricket Score: अक्षर पटेल और श्रीकर भरत क्रीज पर
इंडिया डी ने 5 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 7 और श्रीकर भरत 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 56 गेंद पर 14 रन की साझेदारी हुई। मानव सुथार और अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे हैं।
Duleep Trophy 2024 Live Score: इंडिया ए स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, खलील अहमद, अवेश खान, विधाथ कवरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।
Next Story