
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। AIBA Men's World Boxing Championships 2021: आकाश कुमार ने वेनेजुएला के बॉक्सर योएल फिनोल रिवास को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अपनी निजी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करने वाले आकाश कुमार (54 किग्रा) ने एआईबीए विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप (AIBA Men's World Boxing Championships 2021) में मंगलवार को अपना मेडल पक्का कर लिया. आकाश कुमार ने वेनेजुएला के पूर्व ओलंपिक रजत पदक विजेता योएल फिनोल रिवास पर शानदार जीत हासिल कर भारत का पहला पदक पक्का किया. मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन, 21 साल के इस मुक्केबाज ने विरोधी खिलाड़ी को शानदार पंच जड़ने के साथ दमदार जज्बा दिखाते हुए 5-0 की जबर्दस्त जीत दर्ज की.बेखौफ होकर रिंग में उतरे सेना के इस मुक्केबाज ने वेनेजुएला के खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने अपनी फुर्ती और तेजतर्रार मुक्कों से रिवास को हैरान कर दिया. आकाश ने मुकाबले के बाद कहा, 'मेरी रणनीति शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाने की थी. मैंने हमलावर तेवर अपनाये और पहले राउंड में बढ़त बनायी. दूसरे राउंड में मैंने अच्छा बचाव भी किया.'





