खेल
अजीत अगरकर को बड़ी जिम्मेदारी मिली, बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर
jantaserishta.com
4 July 2023 10:16 PM IST

x
वर्ल्ड कप 2023 की टीम चुनने की भी जिम्मेदारी होगी.
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं. अगरकर कार्यभार संभालने के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम का चयन करने के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. अगरकर के जिम्मे वर्ल्ड कप 2023 की टीम चुनने की भी जिम्मेदारी होगी.
अजीत अगरकर का नाम इस इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था. इससे पहले अगरकर दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का सदस्य थे. वह हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ बतौर असिस्टेंट गेंदबाजी कोच काम कर रहे थे, पर इस पद से उन्होंने हाल में इस्तीफा दे दिया था.
अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 1998 से लेकर 2007 तक सक्रिय रहे. उन्होंने 349 इंटरनेशनल विकेट चटाकने के अलावा 1855 रन बनाए. उनके नाम एक टेस्ट शतक है. वह साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम हिस्सा थे. वह वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में फिफ्टी बनाई थी और यह रिकॉर्ड अब तक कायम है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





