खेल
अहमदाबाद टेस्ट: ध्रुव जुरेल का शतक, एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर के क्लब में शामिल हुए
jantaserishta.com
3 Oct 2025 5:08 PM IST

x
अहमदाबाद: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया। जुरेल का यह पहला शतक है। इस शतक के साथ ही जुरेल ने भारतीय टीम के दो पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर की बराबरी की।
ध्रुव जुरेल ने 190 गेंद पर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। जुरेल 210 गेंद पर 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय धरती पर शतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। जुरेल से पहले धोनी और फारुख इंजीनियर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने 2011 में कोलकाता टेस्ट के दौरान 144 रन बनाए थे, जबकि पूर्व विकेटकीपर इंजीनियर ने 1967 में चेन्नई टेस्ट के दौरान विंडीज के खिलाफ 109 रन बनाए थे।
जुरेल टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं और विंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक बनाने वाले पांचवें विकेटकीपर हैं।
ध्रुव जुरेल के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। जडेजा 176 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद हैं। जडेजा और जुरेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 206 रन की अहम साझेदारी हुई। जडेजा और जुरेल से पहले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अपने करियर का 11वां शतक लगाया। राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने 50 रन बनाए।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत का स्कोर 5 विकेट पर 448 रन था। जडेजा 104 और सुंदर 9 रन पर नाबाद हैं। भारत ने वेस्टइंडीज पर 286 रन की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 पर सिमट गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





