खेल

मुंबई इंडियंस के साथ आइपीएल खिताब जीतने के बाद पोलार्ड ने कहा- 'ड्वेन ब्रावो, आप मेरे से पीछे

Ritisha Jaiswal
11 Nov 2020 2:49 PM GMT
मुंबई इंडियंस के साथ आइपीएल खिताब जीतने के बाद पोलार्ड ने कहा- ड्वेन ब्रावो, आप मेरे से पीछे
x
मुंबई इंडियंस के साथ आइपीएल खिताब जीतने केसाथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जतीने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुंबई इंडियंस के साथ आइपीएल खिताब जीतने केसाथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जतीने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड की टीम मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आइपीएल के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

पोलार्ड ने कहा, 'ड्वेन ब्रावो, आप मेरे से पीछे हैं (सर्वाधिक टी-20 खिताब जीतने की संख्या के मामले में)। मुझे कैमरे पर यही कहना है।' पोलार्ड ने दुनिया की विभिन्न टी-20 फ्रेंचाइजियों के साथ मिलकर अब तक 15 खिताब जीते हैं और इनमें से पांच तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ ही जीते हैं। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं।उन्होंने आइपीएल-13 में 191.42 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए। पोलार्ड ने कहा, 'यह एक शानदार अहसास है और यह बहुत मायने रखता है। पांचवीं ट्रॉफी। हम यहां 11 साल से हैं। हमारे पास एक शांत उत्सव है। ट्रॉफी की संख्या, प्रतिभाओं की संख्या। आप कह सकते हैं कि मुंबई इंडियंस सबसे अच्छी टी-20 टीम है।'

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांचवीं बार आइपीएल खिताब जीता है और किरोन पोलार्ड इस टीम के अहम सदस्य हैं। इस सीजन में भी जब रोहित शर्मा इंजर्ड हो गए थे तब किरोन पोलार्ड ने ही उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाली थी। पोलार्ड ने इस सीजन में बतौर ऑलराउंडर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए थे और मुंबई को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को मुंबई ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Next Story