खेल
सिमरन शर्मा ने 200 मीटर के बाद 100 मीटर दौड़ में भी लहराया तिरंगा
Shantanu Roy
22 Oct 2026 8:40 PM IST

x
Aichi Nagoya. आइची नागोया। भारतीय पैरा स्प्रिंटर सिमरन शर्मा ने बुधवार को आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 वर्ग की फाइनल रेस में 12.02 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड समय दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी के साथ हीट्स में बनाए गए अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। इससे पहले, मंगलवार को सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 कैटेगरी में 24.80 सेकंड का समय निकालकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से समर्थित सिमरन ने 12.13 सेकंड के अपने पिछले गेम्स रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारत की कस्तूरी राजामणि ने बुधवार को पैरा पावरलिफ्टिंग में महिलाओं का 67 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। बुधवार को यहां कस्तूरी राजामणि (खेलो इंडिया एथलीट) ने 108 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस कैटेगरी में यह भारत का पहला पदक है। पिछले संस्करण में, कस्तूरी ने 97किग्रा के सर्वश्रेष्ठ वजन के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था, और अब 2026 में उन्होंने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए पोडियम (पदक) तक जगह बना ली है। पुरुषों की शॉटपुट एफ 53 स्पर्धा में आयुष वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को यहां पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में आयुष वर्मा ने 8.16 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही, आयुष वर्मा ने एपीजी 2026 में अपने सफर का समापन दो पदकों स्वर्ण और कांस्य के साथ किया।
Next Story





