खेल

सरफराज के 154, आकाश के शतक के बाद मोहित के पंजे ने पलटा मैच

Shantanu Roy
22 Oct 2026 8:27 PM IST
सरफराज के 154, आकाश के शतक के बाद मोहित के पंजे ने पलटा मैच
x
Bilaspur. बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को उसी के मैदान पर एक पारी और 97 रन से करारी शिकस्त देकर अपनी ताकत का एहसास करवाया। बुधवार को मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन मुंबई के गेंदबाजों ने हिमाचल की दूसरी पारी 291 रन पर समेटकर शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की जीत की नींव पहली पारी में सरफराज खान के दमदार 154 रन और आकाश आनंद के शतक ने रखी, जबकि गेंदबाजी में मोहित अवस्थी ने पांच विकेट झटककर
हिमाचल की वापसी
की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सरफराज खान ने 228 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 154 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, आकाश आनंद ने 239 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से 117 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के शतकों ने हिमाचल के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। सिद्धेश लाड ने 87 और मुशीर खान ने 57 रन बनाकर मुंबई के स्कोर को और मजबूती दी। मुंबई ने आठ विकेट पर 528 रन बनाकर पहली पारी घोषित की और 388 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली।
Next Story