खेल

वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत के सामने टी20 में न्यूजीलैंड की चुनौती, शेड्यूल और हेड टू हेड पर नजर

jantaserishta.com
19 Jan 2026 5:27 PM IST
वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत के सामने टी20 में न्यूजीलैंड की चुनौती, शेड्यूल और हेड टू हेड पर नजर
x
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम को इसी टीम के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज 21 से 31 जनवरी तक खेली जानी है। वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज जीतना भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज विश्व कप से ठीक पहले है। भारत विश्व कप का सह-मेजबान है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारतीय टीम अपनी धरती पर और वो भी टी20 फॉर्मेट में काफी मजबूत है। हालांकि न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को देखते हुए उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसलिए टी20 सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 14 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड को 10 मैचों में जीत मिली है, और एक मैच टाई रहा है। टी20 सीरीज के शेड्यूल पर गौर करें तो पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में, दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में, तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में, चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में, और पांचवां मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में रखा जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20 के लिए), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कोनवे, बेवन जेकब्स, टिम रॉबिनसन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैक फॉक्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, जेकब डफी, काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story