खेल

4 साल के बाद मुंबई इंडियंस ने लिया दिल्ली कैपिटल्स से बदला, पुराना हिसाब किया बराबर

Subhi
22 May 2022 3:13 AM GMT
4 साल के बाद मुंबई इंडियंस ने लिया दिल्ली कैपिटल्स से बदला, पुराना हिसाब किया बराबर
x
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2022 से नॉकआउट करके चार साल पुराना बदला पूरा किया है। ठीक चार सीजन पहले भी आईपीएल में ऐसा हुआ था, लेकिन उस समय दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर किया था।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2022 से नॉकआउट करके चार साल पुराना बदला पूरा किया है। ठीक चार सीजन पहले भी आईपीएल में ऐसा हुआ था, लेकिन उस समय दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर किया था। इसी प्रकार से अब सबसे निचले पायदान पर विराजमान टीम ने एक ऐसी टीम का खेल खराब किया, जो सिर्फ मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती थी।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2022 के सेंकेड लास्ट लीग गेम में 5 विकेट से हराकर टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी की बल्ले-बल्ले हो गई, जो आईपीएल 2022 में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। मुंबई ने दिल्ली को हराकर साल 2018 के आईपीएल का बदला लिया है, जब मुंबई के साथ ठीक ऐसा ही हुआ था, जो अब दिल्ली के साथ हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2018 में सबसे आखिरी पायदान पर थी। उधर, मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक जीत की दरकार था। मुकाबला सीजन का सेकेंड लास्ट गेम था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड पर 11 रन हराया था। इस तरह मुंबई उस साल आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी, लेकिन वक्त ने मुंबई का घाव भर दिया और दिल्ली को नया घाव दे दिया।


Next Story