खेल
ICU में भर्ती, भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया
jantaserishta.com
27 Oct 2025 11:42 AM IST

x
फाइल फोटो
सिडनी: भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पसलियों में लगी की चोट के बाद सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल श्रेयस को आईसीयू (ICU) में रखा गया है क्योंकि जांच में आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) पाया गया है.
सिडनी वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा था. वो कैच उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर भागते हुए लिया था. उसी समय उनकी बाईं पसली (left rib cage) में चोट लग गई. ड्रेसिंग रूम लौटने के बाद दर्द बढ़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गयाय.डॉक्टरों की रिपोर्ट आने पर पता चला कि अंदरूनी खून बहने (internal bleeding) की समस्या है, जिसके चलते उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





