खेल

अदिति LPGA के Dana Open में संयुक्त पांचवें स्थान पर

Admin4
14 July 2023 1:07 PM GMT
अदिति LPGA के Dana Open में संयुक्त पांचवें स्थान पर
x
सिलवानिया। भारत की अदिति अशोक ने लेडीज पीजीए टूर पर दाना ओपन के पहले दौर में बोगी रहित पांच-अंडर 66 के कार्ड के साथ शानदार शुरुआत की। वह पहले दिन के खेल के बाद आठ खिलाड़ियों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर है। वह तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज स्वीडन की लिन ग्रांट और थाईलैंड की जारावी बूनचांट से दो शॉट पीछे है। उन्होंने दूसरे, तीसरे, आठवें , 12वें और 17वें होल में बर्डी लगायी।
Next Story