खेल

श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी के साथ एडम मार्करम ने तोड़ा रिकॉर्ड, केविन को पछाड़ बने पहले बल्लेबाज

Admin4
8 Oct 2023 2:15 PM GMT
श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी के साथ एडम मार्करम ने तोड़ा रिकॉर्ड, केविन को पछाड़ बने पहले बल्लेबाज
x
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 102 रनों से जीत दर्ज की. जहां टीम की ओर से तीन शतकीय पारी खेली गयी. जिसमें एडम मार्करम ने 49 गेंद में 106 रन बनाये. इसके साथ ही खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है. मार्करम ने 49 गेंद के साथ वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ दिया है.
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की ओर से एडम मार्करम ने 106 रन बनाये. इसके साथ ही खिलाड़ी ने आयरलैंड के केविन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले केविन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में 50 गेंदों में शतक जड़ा था. जिसे अब मार्करम ने पछाड़ते हुए पीछे छोड़ दिया है.
जबकि इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल तीसरे नंबर पर है. मैक्सवेल ने साल 2015 में 51 गेंद में शतक जड़ा था. वहीं एबी डिविलियर्स साल 2015 के टूर्नामेंट में 52 गेंद के साथ चौथे नंबर पर बने हुए है.
49 गेंद- एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) बनाम श्रीलंका- 2023 वर्ल्ड कप
50 गेंद- केविन ओब्रायन (आयरलैंड) बनाम इंग्लैंड- वर्ल्ड कप 2011
51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम श्रीलंका- वर्ल्ड कप 2015
52 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज़- वर्ल्ड कप 2015
57 गेंद- इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान- वर्ल्ड कप 2019.
Next Story