खेल

रोहित शर्मा के इतने बड़े कप्तान बनने के पीछे एडम गिलक्रिस्ट का है हाथ : प्रज्ञान ओझा

Bharti sahu
21 Nov 2021 10:56 AM GMT
रोहित शर्मा के इतने बड़े कप्तान बनने के पीछे  एडम गिलक्रिस्ट का है हाथ :  प्रज्ञान ओझा
x
भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ही टी20 सीरीज में जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा कर लिया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ही टी20 सीरीज में जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा कर लिया। इससे पहले टी20 क्रिकेट यानी आइपीएल में वो सबसे सफल कप्तान हैं और पांच बार अपनी टीम को टाइटल दिलाया है, लेकिन वो इतने जबरदस्त कप्तान किसकी वजह से बने हैं इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने खुलासा किया है। प्रज्ञान ओझा का कहना है कि रोहित शर्मा के इतने बड़े कप्तान बनने के पीछे आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का हाथ है। प्रज्ञान के मुताबिक रोहित शर्मा इतने बड़े कप्तान सिर्फ और सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट की वजह से बने हैं।

प्रज्ञान ओझा ने यहां तक कहा कि रोहित शर्मा की बतौर कप्तान सफलता का श्रेय भी काफी हद तक एडम गिलक्रिस्ट को जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कप्तानी में सबसे ज्यादा सफलता मिली और वो इस टीम के सबसे सफल कप्तान भी हैं, लेकिन उनमें कप्तानी के गुण को पहचानने वाले एडम गिलक्रिस्ट ही थे। गिलक्रिस्ट ने रोहित शर्मा की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें डेक्कन चार्जर्स टीम की उप-कप्तान बनाया था। हालांकि उस टीम में रोहित के अलावा कई अन्य सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन गिलक्रिस्ट ने ये जिम्मेदारी रोहित शर्मा को ही सौंपी थी।
आपको बता दें कि, रोहित शर्मा ने अपने आइपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स टीम के साथ की थी। उस समय हैदराबाद टीम के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे और उन्हीं की कप्तानी में रोहित शर्मा ने अपना आइपीएल डेब्यू किया था। हालांकि इस टीम के बाद वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए थे और फिर साल 2013 में उन्हें रिकी पोंटिंग की जगह टीम की कप्तान बनाया गया था। इसके बाद ये टीम इस लीग में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में पहले नंबर पर है।


Next Story