खेल

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने दुबई में खेला टेनिस

Ritisha Jaiswal
16 Dec 2020 8:14 PM IST
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने दुबई में खेला टेनिस
x
बॉलीवुड फिल्म रॉकस्टार के कारण चर्चा में आई अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने सोशल मीडिया पर दुबई में टेनिस खेलते की अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड फिल्म रॉकस्टार के कारण चर्चा में आई अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने सोशल मीडिया पर दुबई में टेनिस खेलते की अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जोकि काफी पसंद की जा रही है। नरगिस फाखरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ कुछ मजेदार पल साझा किए हैं। पहली तस्वीर में नरगिस फाखरी एक खूबसूरत खेल पोशाक में दिखी। उनके हाथ में टेनिस रैकेट है। नरगिस फाखरी ने अगली फोटो में टेनिस बॉल और रैकेट के साथ पोज दिए हैं। इस दौरान गेंद को मारते हुए की उनकी एक वीडियो भी अपलोड है। नरगिस ने पोस्ट पर कैप्शन लिखा- वह टेनिस से कितना प्यार करती हैं, लेकिन अब वह बहुत ज्यादा नहीं खेलती हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी टीम के साथ खेलने में मजा आता है।



Next Story