खेल

बॉडीगार्ड को सलाना 1 करोड़ रूपए देती है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, मानती हैं परिवार की तरह

Nilmani Pal
12 Dec 2021 2:08 PM GMT
बॉडीगार्ड को सलाना 1 करोड़ रूपए देती है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, मानती हैं परिवार की तरह
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। अनुष्का शर्मा जहां इंडस्ट्री की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं वहीं विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। दोनों का शेड्यूल इतना बिजी रहता है कि वो कई बार एक दूसरे के साथ भी वक्त नहीं बिता पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों सेलेब्रिटीज की सिक्योरिटी संभालने का काम कौन करता है? और इनकी सिक्योरिटी संभालने वाले बॉडीगार्ड की सैलरी आखिर कितनी होती है?

जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की सिक्योरिटी संभालने का काम प्रकाश सिंह उर्फ सोनू के पास रहता है। ये सेलेब्रिटी कपल भारत में हो या फिर कहीं बाहर लेकिन सोनू उनके साथ साये कि तरह रहता है। कम लोग जानते हैं कि अनुष्का-विराट सोनू को एक मोटी फीस पे करते हैं। शायद ही आपको पता हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू की सालाना पेमेंट 1.2 करोड़ रुपये है। मालूम हो कि कई कंपनी के CEO भी इतना पैकेज नहीं पाते हैं। अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे हर साल सेलिब्रेट करती हैं। यहां तक कि फिल्म जीरो की शूटिंग के दौरान जब अनुष्का शर्मा बहुत बिजी थीं तब उन्होंने शूटिंग सेट पर ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

विराट कोहली को भी सोनू सिक्योरिटी देते हैं। बावजूद इसके कि उनके पास अपना पर्सनल सिक्योरिटी पर्सन है। जिस वक्त अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट थीं तब सोनू हर तरह से उनके आसपास बने हुए थे। उन्होंने इस बात का पूरा ख्याल रखा था कि अनुष्का को किसी भी तरह से परेशानी नहीं हो। अनुष्का शर्मा भी सोनू को अपने परिवार के सदस्य की तरह ही ट्रीट करते हैं।


Next Story