खेल

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर, जानें क्या कहा?

jantaserishta.com
31 Dec 2022 11:27 AM IST
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर, जानें क्या कहा?
x
देखें वीडियो.
देहरादून (आईएएनएस)| हादसे के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आई है। उनके घुटने और टखने का स्कैन होना बाकी है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है। अनुपम खेर और अनिल कपूर पंत से मिले : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पंत के परिवार से बात की थी और हर तरह की मदद की बात कही थी। पीएम मोदी भी पंत के परिवार से बात कर चुके हैं।
पंत से मिलेगी डीडीसीए की टीम : ऋषभ पंत से मिलने के लिए डीडीसीए की टीम रवाना हो चुकी है। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। हालांकि पंत की हालत खतरे से बाहर है।
पंत के घुटने और टखने का स्कैन आज : पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। वहीं, आज उनके घुटने और टखने का स्कैन होना है। पंत के पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह भी ज्यादा गंभीर नहीं है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत के दाहिने घुटने के लिगामेंट फटने को लेकर चिंतित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के डॉक्टरों के पैनल ने देहरादून में पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ बैठक की है और यह निर्णय लिया गया है कि उनके लिगामेंट का इलाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पंत को विदेश भेजा जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story