खेल

स्पेनिश फुटबॉल अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई शुरू

Manish Sahu
26 Aug 2023 12:07 PM GMT
स्पेनिश फुटबॉल अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई शुरू
x
खेल: फीफा ने हाल में समाप्त हुए महिला विश्व कप फाइनल में स्पेनिश फुटबॅाल महासंघ के प्रमुख लुइस रुबियल्स के व्यवहार के लिए गुरुवार को अनुशासनात्मक मामला शुरु किया। रुबियल्स ने महिला विश्व कप के पुरस्कार समारोह के दौरान एक खिलाड़ी जेनी हर्मोसो के होंठ चूम कर विवाद खड़ा कर दिया। फुटबॅाल की शीर्ष संस्था की अनुशासनात्मक समिति देखेगी कि रुबियल्स ने सभ्य आचरण के नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया है।
उनके बर्ताव ने फुटबॅाल खेल या फीफा को बदनाम तो नहीं किया है। हर्मोसो कह चुकी हैं कि उन्हें रुबियल्स का चूमना पसंद नहीं आया था और राष्ट्रीय खिलाडि़यों का संघ उनका प्रतिनिधित्व कर रहा है जिसने बुधवार को कहा कि उनके आचरण के लिए सजा दी जानी चाहिए।
Next Story