खेल

सर्वे के मुताबिक धोनी सबसे भरोसेमंद और इज्जतदार खिलाड़ी

Ritisha Jaiswal
28 Oct 2020 11:50 AM GMT
सर्वे के मुताबिक धोनी सबसे भरोसेमंद और इज्जतदार खिलाड़ी
x
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा सिर्फ भारत में ही नही बल्कि क्रिकेट खेलने वाले हर देश में हैं। उनकी फैन फोलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब वह मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए भी जाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा सिर्फ भारत में ही नही बल्कि क्रिकेट खेलने वाले हर देश में हैं। उनकी फैन फोलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब वह मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए भी जाते हैं तो लाखों फैंस उन्हें देखने के लिए स्टेडियम पहुंच जाते हैं। हाल ही में एक सर्वे के मुताबिक धोनी सबसे भरोसेमंद और इज्जतदार खिलाड़ी हैं।

एक कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक भारत के महान कप्तान खेल के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति हैं। भरोसे के मामले में इस सर्वे में धोनी को सबसे ऊपर जगह दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि धोनी को सबसे इज्जतदार खिलाड़ियों में एक हैं।इस सर्वे में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सबसे आर्कषित खिलाड़ी बताया गया है। सर्वे में विराट और अनुष्का की जोड़ी को भी पहले नंबर जगह मिली है। विरूष्का नाम से मशहूर विराट और अनुष्का को सबसे आर्कषित जोड़ी माना गया है।

गौर हो कि यह सर्वे 23 शहरों में किया गया था जिसमें 60 हज़ार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इस सर्वे में 180 हस्तियों को शामिल किया गया था जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान ने बाजी मारी है। यह सर्वे पांच भागों में बांटा गया था जिसमें हस्तियों का विश्लेषण किया गया।



Next Story