![आबिद अली ने यूनुस खान का तोड़ा आठ साल पुराना रिकॉर्ड आबिद अली ने यूनुस खान का तोड़ा आठ साल पुराना रिकॉर्ड](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/09/1048671--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आबिद अली ने शनिवार को पूर्व कप्तान यूनुस खान के टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे में पाकिस्तानी बल्लेबाज के सर्वोच्च स्कोर के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आबिद ने 215 रनों की पारी खेलीष यह जिम्बाब्वे में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है। आबिद की यह पहली डबल सेंचुरी है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस ने 2013 में जिम्बाब्वे में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं 1998 में हरारे में मोहम्मद वसीम ने 192 रन बनाए थे। आबिद के अलावा नौमान अली ने 104 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने पांच छक्के लगाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम का दबदबा रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच पर पाकिस्तान ने शिकंजा कस लिया है। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम 52 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। फॉलो ऑन बचाने के लिए 259 रनों की दरकार है। टीम अभी पाकिस्तान के स्कोर से 458 रन पीछे है। विकेटकीपर-बल्लेबाज रेगिस चकवावा 71 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनके साथ तेंडाई चिसोरो नाबाद हैं।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)