
x
Sports स्पोर्ट्स: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उनके पिता राजकुमार शर्मा से खास मैसेज मिला है। राजकुमार शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है। भारत-पाकिस्तान का मैच सभी देखना चाहते हैं। इस मुकाबले को देखने के लिए लोगों ने क्लब, ग्राउंड्स, कॉलोनियों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगा रखी हैं। मुझे लगता है कि यह मैच बेहद रोमांचक होगा। भारत के लिए इस मुकाबले में नतीजा बेहद शानदार रहेगा। राजकुमार शर्मा ने मुकाबले से पहले बेटे से हुई बातचीत के बारे में बताया, "मैंने अभिषेक से कहा कि बेटा आप अच्छा खेलो, अच्छी परफॉर्मेंस दो और हिंदुस्तान को मैच जिताओ। भारत के सभी खिलाड़ी शानदार खेलते हुए भारत को जीत दिलाना चाहते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की इस मुकाबले में वापसी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बेंच पर बैठना पड़ा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने भी अपने खेमे में दो बदलाव किए हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच में हसन नवाज और खुशदिल शाह नहीं खेल रहे हैं। भारतीय टीम एशिया कप 2025 में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ रही है। इससे पहले 14 सितंबर को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की। उस मुकाबले में पाकिस्तान को 127/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के विरुद्ध उस मुकाबले में 13 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। अभिषेक ने उस मैच में एक ओवर गेंदबाजी भी की, जिसमें महज 5 रन दिए।
Tagsएशिया कप 2025भारत-पाकिस्तान मैचसुपर-4अभिषेक शर्माराजकुमार शर्मादुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमजसप्रीत बुमराहवरुण चक्रवर्तीअर्शदीप सिंहहर्षित राणाहसन नवाजखुशदिल शाहहाई-वोल्टेज मुकाबलाभारत की जीतक्रिकेट अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





