
x
Dubai दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले में दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंद पर अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी भी भारतीय का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। पूर्व में यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 29 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़कर भारत का पाकिस्तान के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन व्हाइट बॉल सफलतापूर्वक पूरा किया। गिल 28 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 172 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने दिया था। भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को मजबूर पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए। फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए। सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन जोड़े। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया। पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए। 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए। नवाज ने टीम के खाते में 21 रन जोड़े, जबकि सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली।
Tagsअभिषेक शर्माएशिया कप 2025भारत बनाम पाकिस्तानसुपर-4T20युवराज सिंह रिकॉर्ड39 गेंद में अर्धशतकशुभमन गिलऑपरेशन व्हाइट बॉलदुबई क्रिकेट स्टेडियमप्लेयर ऑफ द मैचतिलक वर्माहार्दिक पांड्यासैमसनपाकिस्तानी बल्लेबाजसाहिबजादा फरहानफखर जमानसईम अयूबT20 रिकॉर्डभारत क्रिकेट टीम।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





