खेल

अभिषेक ने अपनी तकनीक में बदलाव किया: सुनील गावस्कर

jantaserishta.com
27 Feb 2026 10:52 AM IST
अभिषेक ने अपनी तकनीक में बदलाव किया: सुनील गावस्कर
x
चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 की लगातार 4 पारियों में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में फॉर्म में लौटे। अभिषेक ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दी और बड़े स्कोर की नींव रखी।
अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर भारत को चार विकेट पर 256 रन तक पहुंचाया। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा की प्रशंसा की। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर उन्होंने कहा, "अभिषेक ने अपनी तकनीक में बदलाव दिखाया और गेंदबाज के गेंद छोड़ने तक इंतजार किया। उनकी बैट की गति नियंत्रित और संतुलित थी, जिससे शॉट्स में मजबूती आई।"
मैच से पहले अभिषेक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। पेट की समस्या के बाद वह लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे। आलोचना बढ़ रही थी और टीम पर दबाव भी था। लेकिन इस मुकाबले में उनकी बॉडी लैंग्वेज अलग दिखी। उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर संकेत दे दिया कि वह जल्दबाजी नहीं करेंगे। ड्रेसिंग रूम का संदेश साफ था—क्रीज पर टिके रहो और पारी को आगे बढ़ाओ।
संजू सैमसन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर दबाव कम किया। उनके आउट होने के बाद अभिषेक ने आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने टिनोटेंडा मापोसा, ब्रायन बेनेट और रिचर्ड नगारवा पर बड़े शॉट लगाए। पावरप्ले के अंत तक भारत 80 रन तक पहुंच चुका था। अभिषेक ने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
अभिषेक 55 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े और आखिरी पांच ओवर में भारत ने 80 रन बटोरे।
जवाब में जिम्बाब्वे 184 रन ही बना सका। ब्रायन बेनेट ने 97 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लेकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। इस जीत से भारत का नेट रन रेट सुधरा और सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक हो गई। अब कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला निर्णायक होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story