खेल
स्टूडियो में अभिषेक बच्चन और हरभजन सिंह ने जमकर मस्ती की... देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
5 April 2022 7:52 PM IST

x
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) शुरू हुआ है और अब मल्टीप्लैक्स सिनेमा भी खुल चुके हैं,
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) शुरू हुआ है और अब मल्टीप्लैक्स सिनेमा भी खुल चुके हैं, तो बॉलीवुड ने भी प्रचार-प्रसार के लिए आईपीएल के मंच की ओर भी देखना शुरू कर दिया है. शुरुआत से ही अभी तक अभी तक रिलीज हुईं फिल्मों के सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए स्टार-स्पोर्ट्स के स्टूडियो पहुंचे. अटैक के लिए जहां जॉन अब्राहम ने आईपीएल का रुख किया, तो अब वीरवार को रिलीज हो रही अभिषेक बच्चन ने अपनी "दसवीं" को पास कराने के लिए आईपीएल का सहारा लिया है. आप समझ ही सकते हैं कि भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड का गठजोड़ पिछले दशकों से है और दोनों ही क्षेत्र के दिग्गजों को एक-दूसरे का काम काफी पंसद आता है.
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक बहुत ही पावरफुल नेता की भूमिका निभायी है, जिसकी सराहना महानायक अमिताभ बच्नन ने भी कुछ दिन पहले की थी. इसमें अभिषेक बच्चन का चरित्र एक खास तरह से चलता है. और इसी चाल की नकल स्टूडियो में हरभजन सिंह ने की. हरभजन ने स्टूडियो के विजुअल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को शुभकामनाएं दी हैं
हरभजन की चाल में अभिषेक बच्चन ने भी उनका कदम से कदम मिलाकर पूरा साथ दिया.भज्जी ने अभिषेक की चाल का मिलान करने पूरी कोशिश की, लेकिन वह अभिषेक का कैरेक्टर कम और पुष्पा की चाल चलते ज्यादा दिखायी पड़ी. और भज्जी की इस चाल पर अभिषेक भी मुस्कुरा उठे. बहरहाल, अभिषेक काफी देर खिलाड़ियों के बीच रहे और उन्होंने इस दौरान स्टार स्पोर्ट्स के एंकर जतिन सप्रू, हरभजन सिंह सहित उन्होंने सभी खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती की और अपनी सात तारीख को रिलीज हो रही फिल्म के कई पहलुओं के बारे में बात की.
Next Story





