खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

jantaserishta.com
31 Oct 2026 12:02 PM IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी
x
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए औकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नबी पहले से ही चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में थे।
नबी को प्रसिद्ध कृष्णा के हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह रिकवर न हो पाने की वजह से शुरुआती तीन वनडे मैचों में भी जगह दी गई है। औकिब नबी भारतीय टीम के लिए 1 वनडे मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उस वनडे में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में नबी ने दस ओवर में 84 रन लुटाए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।
नबी फिलहाल न्यूजीलैंड में मौजूद हैं। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनाधिकारिक टेस्ट में नबी ने शानदार गेंदबाजी की थी और छह विकेट लिए थे। कृष्णा के तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम में शामिल होने की उम्मीद है। ये मुकाबला वनडे सीरीज के साथ ही होगा। बीसीसीआई इस मैच में कृष्णा को मौका देकर उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी का मौका देना चाहती है। हालांकि, कृष्णा का खेलना पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा था कि कृष्णा को मैचों के लिए तैयार होने के लिए जरूरी वर्कलोड बनाने के लिए और समय की जरूरत होगी। वनडे सीरीज से बाहर रहने से उन्हें मैच प्रैक्टिस करने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा।
न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [विकेटकीपर], मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story