खेल

आकाश चोपड़ा ने IPL नीलामी 2022 से पहले की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा ?

Bharti sahu
9 Feb 2022 9:00 AM GMT
आकाश चोपड़ा ने IPL नीलामी 2022 से पहले की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा ?
x
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी 2022 से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी 2022 से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि इस नीलामी में कोई भी खिलाड़ी चाहे कितना भी महंगा बिके। लेकिन एक बात को तय है कि नीलामी के बाद चाहर बंधु (दीपक और राहुल) का परिवार सबसे अमीर होगा। आकाश का इशारा इस बात की ओर है कि IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इस बार चाहर बंधु पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है।

आकाश चोपड़ा ने ​ट्विटर पर लिखा, 'इससे कोई कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इस IPL Mega Auction में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है। लेकिन एक बात तय है कि चाहर बंधु (दीपक और राहुल) उनसे पहले आईपीएल में भाइयों का अनुकरण करने वाले हैं। जहां तक ​​पैसों की बात है तो नीलामी के बाद चाहर परिवार सबसे अमीर होगा।'
दीपक और राहुल का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। राहुल इससे पहले, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम में जबकि चाहर आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। लेकिन इस बार ना तो चेन्नई ने दीपक को और ना ही मुंबई ने राहुल को रिटेन किया। ऐसे में दोनों भाइयों पर मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगना तय है। बेंगलोर में होने वाले ऑक्शन में 10 टीमें कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी


Next Story