खेल
अर्शदीप के सपोर्ट में आकाश चोपड़ा ने उठाया हैरान करने वाला कदम, 'कैच से हारे मैच' ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Kajal Dubey
5 Sept 2022 10:22 PM IST

x
एशिया कप 2022 के सुपर-फोर राउंड में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया रहा है। अर्शदीप को 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच टपकाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
एशिया कप 2022 के सुपर-फोर राउंड में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया रहा है। अर्शदीप को 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच टपकाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आसिफ का उस समय खाता नहीं खुला था। यह कैच, मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आसिफ (8 गेंदों में 16) ने खुशदिल शाह (11 गेंदों में नाबाद 14) ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की अहम साझेदारी की, जो भारतीय टीम को भारी पड़ी।
ट्रोल्स को आकाश ने दिया करारा जवाब
अर्शदीप को पाकिस्तान के खिलाफ हार के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उनके लिए कुछ ट्विटर अकाउंट्स ने बेहद खराब शब्दों का प्रयोग किया है। दूसरी ओर, अर्शदीप को मौजूदा और पूर्व भारतीय क्रिकेट से खूब सपोर्ट मिला रहा है। इस कड़ी में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है। आकाश ने अर्शदीप के सपोर्ट में हैरान करने वाला कदम उठाया है। उन्होंने 'कैच से हारे मैच' कहने वाले ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल, आकाश ने अपनी ट्विटर डीपी पर अर्शदीप की फोटो लगा ली है। उन्होंने अर्शदीप की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'नई प्रोफाइल पिक।'
न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Next Story





