खेल

टेस्ट में जर्सी नंबर 18 पहनकर उतरा नया खिलाड़ी, Virat Kohli फैंस में नाराज़गी

Ashish verma
1 Jun 2025 11:33 PM IST
टेस्ट में जर्सी नंबर 18 पहनकर उतरा नया खिलाड़ी, Virat Kohli  फैंस में नाराज़गी
x
टेस्ट में जर्सी नंबर 18 पहनकर उतरा नया खिलाड़ी

New Delhi.नई दिल्ली। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही कई फैंस को लग रहा था कि अब उनकी जर्सी नंबर-18 भी नहीं दिखेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने अपनी सफेद जर्सी पर यह नंबर लिखवाया है और मैदान पर खेला भी है। मामला इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मैच का है।

आज इस मैच का तीसरा दिन है और इंडिया-ए की टीम गेंदबाजी कर रही है। तभी एक खिलाड़ी कोहली की जर्सी नंबर पहने नजर आया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार हैं। मुकेश कुमार ने जब गेंदबाजी की तो उनकी जर्सी पर नंबर-18 नजर आया।


Next Story