खेल

गुजरात टाइटंस की टीम में एक घातक गेंदबाज की वापसी हुई

Kajal Dubey
20 March 2022 1:04 PM GMT
गुजरात टाइटंस की टीम में एक घातक गेंदबाज की वापसी हुई
x
आईपीएल 2022 (IPL 2022) को शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिन और रह गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल 2022 (IPL 2022) को शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिन और रह गए हैं। सभी क्रिकेट फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग भी आईपीएल ही है। लोग इसे बड़े दिलचस्प के साथ देखते हैं। इस साल का आईपीएल बड़ा ही शानदार रहने वाला है। क्योंकि इस सीजन 2 नई टीमें और जुड़ गईं हैं। इस बार गुजरात और लखनऊ नाम आप सभी को खेलते हुए दिखाई देने वाली हैं। इसी बीच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम में एक घातक गेंदबाज की वापसी हुई है। आइए जानते हैं कौन है वो गेंदबाज।

टीम में ये खतरनाक गेंदबाज
आईपीएल 2014 (IPL 2014) में पर्पल कैप जीतने वाले मोहित शर्मा (Mohit Sharma) को नई आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में नेट बॉलर के तौर पर टीम में जगह दी है। जिसके बाद सभी क्रिकेट फैंस हैरान हो गए हैं। बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। मोहित शर्मा ने साल 2014 के आईपीएल में 16 मुकाबलों में 19.65 की औसत के साथ 23 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। वह इस सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे।
33 साल के मोहित शर्मा को पिछले महीने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। हरियाणा (Haryana) के रहने वाले मोहित शर्मा साल 2019 में सीएसके की ओर से खेले थे। साल 2020 में उन्होंने दिल्ली के साथ मिलकर काम भी किया। बता दें कि, मोहित शर्मा ने आईपीएल के 86 मुकाबलों में 92 विकेट लिए हैं।Shivling, Worship of Shivling,


Next Story