खेल

आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले बड़ा कदम उठाया गया, अब इतने खिलाड़ियों की लगेगी बोली

jantaserishta.com
12 Feb 2022 10:48 AM IST
आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले बड़ा कदम उठाया गया, अब इतने खिलाड़ियों की लगेगी बोली
x

IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है और खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है. मेगा ऑक्शन से ठीक पहले बीसीसीआई ने दस खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल किया है. यानी अब 590 नहीं बल्कि 600 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी.

जिन दस खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनमें एरोन हार्डी, लैंस मॉरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तैमोर, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा, सैराज पाटिल को जोड़ा गया है. इनमें से तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं.
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने पहले ही अंडर-19 के कुछ खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल होने की बात कही थी. वर्ल्डकप खत्म होने के बाद इन खिलाड़ियों को जोड़ा गया है.
गौरतलब है कि आईपीएल के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले वेस्टइंडीज़ में अंडर-19 वर्ल्डकप खेला गया था, जिसे भारत ने जीता है. इसमें हिस्सा लेने वाले अलग-अलग देशों के कई खिलाड़ियों को इस लिस्ट में पहले ही शामिल कर लिया गया था, जबकि कुछ का नाम शामिल नहीं हुआ था.
अंडर-19 के खिलाड़ियों के लिए भी मेगा ऑक्शन की लिस्ट में आने का एक क्राइटेरिया है, जिसमें घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी होता है. ऐसे में जिनके पास इसका अनुभव नहीं था, उनको पहले नहीं जोड़ा गया था.
अगर भारत की विश्वविजेता टीम की बात करें तो अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल का बेस प्राइस ऑक्शन में 20 लाख रुपये है. इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों को ऑक्शन में जगह मिली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story