
x
बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ डेब्यू मैच में 34 रन बनाए और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली। 7 मैचों में वैभव ने 252 रन बनाए और कई रिकॉर्ड तोड़े। आइए जानते हैं वैभव के टॉप 5 रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi IPL 2025 Records: बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी में ही वैभव ने इतिहास रच दिया था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने, जिन पर मौजूदा सीजन में हर किसी की निगाहें थी। वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से डेब्यू मैच से ही बल्ले से तबाही मचाई और हर किसी का दिल जीता।
लखनऊ (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच की पहली गेंद पर वैभव ने सिक्स लगाया और अपनी काबिलित का दुनिया को नजारा दिखाया। उन्होंने डेब्यू मैच में 34 रन बनाए। उनके इस सीजन की बेस्ट पारी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आई, जब 38 गेंदों पर उन्होंने 101 रन बनाए।
इसके बाद अगले दो मैच में वह डक पर आउट हुए। लेकिन 7 मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 252 रन बनाकर कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। आइए जानते हैं आईपीएल 2025 में वैभव द्वारा बनाए गए 5 बड़े रिकॉर्ड्स।
Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2025 में बनाए ये रिकॉर्ड्स
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचा।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का भी रिकॉर्ड बनाया हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ा था।
आईपीएल में सबसे तेजी से शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम है, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था।
वैभव सूर्यवंशी 20 साल की उम्र से पहले एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2025 सीजन में 24 सिक्स लगाए।
TagsIPLVaibhav Suryavanshiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





