खेल

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

jantaserishta.com
11 March 2026 8:35 AM IST
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
x
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है।
युजवेंद्र चहल : युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। चहल टूर्नामेंट में खेले 174 मुकाबलों में 221 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनको इकोनॉमी 7.96 का रहा है। वह इस लीग में एक ही मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
भुवनेश्वर कुमार: आईपीएल 2025 में अपनी गेंदबाजी से आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे हैं। भुवनेश्वर 190 मुकाबलों में 198 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय गेंदबाज का इकोनॉमी भी महज 7.69 का रहा है।
पीयूष चावला: आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पीयूष चावला तीसरे नंबर पर हैं। पीयूष ने 192 मुकाबलों में कुल 192 विकेट चटकाए हैं। 17 रन देकर 4 विकेट पीयूष का इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, जबकि उनका इकोनॉमी 7.96 का रहा है।
सुनील नरेन: कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले सुनील नरेन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में इकलौते विदेशी गेंदबाज हैं। नरेन ने टूर्नामेंट में खेले 192 मुकाबलों में कुल 189 विकेट निकाले हैं। खास बात यह है कि उनका इकोनॉमी मात्र 6.80 का रहा है। नरेन ने केकेआर को 3 बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया है।
रविचंद्रन अश्विन: रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज रहे हैं। अश्विन ने 221 मुकाबलों में कुल 187 विकेट झटके हैं। अश्विन का टूर्नामेंट में इकोनॉमी 7.20 का रहा है। वहीं, 34 रन देकर 4 विकेट उनका इस लीग में बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story