खेल
5 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतक
jantaserishta.com
11 Nov 2025 9:05 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने वाले शीर्ष-5 खिलाड़ियों में तीन भारतीय हैं। दोनों देशों के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक दो खिलाड़ियों के नाम 7-7 शतक दर्ज हैं। आइए, लिस्ट में शामिल सभी पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
जैक कैलिस : साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट मुकाबलों की 31 पारियों में 69.36 की औसत के साथ 1,734 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक निकले। कैलिस भारत के खिलाफ 201 रन की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं।
सचिन तेंदुलकर : मास्टर-ब्लास्टर ने साल 1992 से 2011 के बीच 25 टेस्ट मुकाबलों की 45 पारियों में 7 शतकों के साथ 5 अर्धशतक लगाए। इस दौरान तेंदुलकर के बल्ले से 42.46 की औसत के साथ 1,741 रन निकले। तेंदुलकर ने इस देश के खिलाफ टेस्ट करियर में 169 रन की पारी भी खेली।
वीरेंद्र सहवाग : भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने साल 2001 से 2011 के बीच साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 टेस्ट में 50.23 की औसत के साथ 1,306 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले। सहवाग इस टीम के खिलाफ चेन्नई में 319 रन की पारी खेल चुके हैं। सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
हाशिम अमला : साल 2004 से 2018 के बीच अमला ने भारत के विरुद्ध 21 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसकी 37 पारियों में 43.65 की औसत के साथ 1,528 रन जुटाए। इस दौरान अमला ने 5 शतक और 7 अर्धशतक जमाए। अमला भारत के विरुद्ध 253 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन : भारत के पूर्व कप्तान ने साल 1992 से 2000 के बीच साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 11 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 41 की औसत के साथ 779 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





