खेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
jantaserishta.com
9 March 2026 8:18 AM IST

x
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता। इसके साथ ही भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाए हैं।
साहिबजादा फरहान: टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बल्ले से आए। फरहान ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 383 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक भी लगाए।
टिम सीफर्ट: भले ही न्यूजीलैंड को फाइनल में भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन टिम सीफर्ट का प्रदर्शन बल्ले से लाजवाब रहा। सीफर्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मुकाबलों में 166 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 326 रन बनाए। सीफर्ट ने इस विश्व कप में कुल 4 अर्धशतक लगाए और 89 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा।
संजू सैमसन: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने में बल्ले से अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने महज 5 मैचों में 199 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए। संजू ने टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक लगाए। वह फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे।
ईशान किशन: ईशान किशन का भी प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा। ईशान ने 9 मुकाबलों में 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें एक फिफ्टी फाइनल मुकाबले में आई।
फिन एलन: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। एलन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 9 मुकाबलों में 200 के स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





