खेल

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

jantaserishta.com
29 Nov 2025 9:38 AM IST
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
x
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 1991 से अब तक 94 वनडे मैच खेले गए हैं। आइए, जानते हैं कि इस दौरान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में किन-किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
क्विंटन डी कॉक : साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने साल 2013 से 2023 के बीच भारत के खिलाफ 20 वनडे मैच खेले, जिसमें 53.85 की औसत के साथ 1,077 रन अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 2 अर्धशतक निकले। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 135 रन की पारी भी खेली है।
एबी डिविलियर्स : 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने भारत के विरुद्ध 32 वनडे मुकाबलों में 48.46 की औसत के साथ 1,357 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
विराट कोहली : 'रन मशीन' कोहली ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 31 वनडे मुकाबलों में 5 शतकों के साथ 8 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 65.39 की औसत के साथ 1,504 रन निकले। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 160 रन की नाबाद पारी खेली है।
सचिन तेंदुलकर : 'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने साल 1991 से 2011 के बीच साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 57 मुकाबलों में सर्वाधिक 2,001 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले। तेंदुलकर वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर हैं। उन्होंने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।
गैरी कस्टर्न : साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 1995 से 2001 के बीच भारत के विरुद्ध 26 वनडे मुकाबलों में 4 शतक और 9 अर्धशतक के साथ 1,377 रन बनाए। इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में भारत के खिलाफ नाबाद 133 रन की पारी खेली। कस्टर्न भारतीय टीम के हेड कोच भी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में भारत ने वनडे विश्व कप 2011 का खिताब जीता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story