खेल

IND vs AUS तीसरा टी20 मैच: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

jantaserishta.com
2 Nov 2025 1:29 PM IST
IND vs AUS तीसरा टी20 मैच: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव
x
नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है।
जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जोश हेजलवुड की जगह सीन एबॉट को स्थान मिला है। पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था, जिसके बाद मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। अब टीम इंडिया की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी।
सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत नजर आई थी, लेकिन अगले ही मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने टी20 सीरीज में वापसी की। सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती जरूर मिली है। बुमराह टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने से महज 2 कदम दूर हैं।
यह पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी नजर आ रही है। सूखी घास पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। मौसम साफ है। ऐसे में बारिश की आशंका नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 20 टी20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 12 ही मुकाबले जीत सकी। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मैथ्यू कुहनेमैन।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story